अंडमान में कोविड-19 के छह नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,710 हुई
By भाषा | Published: December 1, 2020 10:34 AM2020-12-01T10:34:54+5:302020-12-01T10:34:54+5:30
पोर्ट ब्लेयर, एक दिसंबर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,710 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छह नये मामलों में से पांच लोग सकंमित मरीज के संपर्क में आये थे जबकि एक व्यक्ति कहीं यात्रा से लौटा था।
उन्होंने बताया कि 13 और लोगों के स्वस्थ हो जाने से संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 4,550 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में 99 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,550 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से अब तक 61 मरीजों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 1,29,389 नमूनों की जांच की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।