बंगाल की खाड़ी से छह मछुआरे बचाये गये, 25 अब भी लापता

By भाषा | Published: July 8, 2019 04:00 PM2019-07-08T16:00:19+5:302019-07-08T16:00:19+5:30

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य नौका के 13 मछुआरों को भी शनिवार को भारत और बांग्लादेश के तटरक्षकों बलों के संयुक्त अभियान में बचाया गया। इस नौका में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गयी थी और वह खराब मौसम के चलते बांग्लादेश की समुद्री सीमा में चली गयी थी।

Six fishermen rescued from Bay of Bengal, 25 still missing | बंगाल की खाड़ी से छह मछुआरे बचाये गये, 25 अब भी लापता

एफबी दसभुजा के नौ मछुआरे भी लापता हैं।

Highlightsमैती ने कहा कि एफबी नयन का अब तक पता नहीं चला है। उस पर 16 मछुआरे सवार हैं। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना से चार नौकाओं--एफबी नयन, एफबी दसभुजा, एफबी बाबाजी और एफबी ज्वॉय जोगीराज से गये थे।

चार दिन पहले चेतावनी के बाद भी बंगाल की खाड़ी में गहरे समुद्र में जाने पर लापता हो गये 31मछुआरों में छह को सोमवार को बचा लिया गया लेकिन अब भी 25 लोगों का पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि एक अन्य नौका के 13 मछुआरों को भी शनिवार को भारत और बांग्लादेश के तटरक्षकों बलों के संयुक्त अभियान में बचाया गया। इस नौका में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गयी थी और वह खराब मौसम के चलते बांग्लादेश की समुद्री सीमा में चली गयी थी।

अधिकारियों के अनुसार इसी के साथ शनिवार से अब तक 49 मछुआरे बचाये गये हैं। काकद्वीप में मछुआरों के एसोसिएशन के सचिव निकोन मैती ने कहा कि एफबी दसभुजा के छह मछुआरों को बांग्लादेश के हरिभंगा टापू के मछुआरों ने बचा लिया। उन्हें सोमवार सुबह काकद्वीप लाया गया।

मैती ने बताया कि जो मछुआरे लापता हुए थे, वे बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना से चार नौकाओं--एफबी नयन, एफबी दसभुजा, एफबी बाबाजी और एफबी ज्वॉय जोगीराज से गये थे।

वैसे तो एफबी दसभुजा, एफबी जॉय जोगीराज और एफबी बाबाजी के डूब जाने की आशंका है लेकिन एफबी ज्वॉय जोगीराज और एफबी बाबाजी के 15 -15 मछुआरों को बचा लिया गया है। मैती ने कहा कि एफबी नयन का अब तक पता नहीं चला है। उस पर 16 मछुआरे सवार हैं।

एफबी दसभुजा के नौ मछुआरे भी लापता हैं। पश्चिम बंगाल मछुआरा एसोसिएशन से लापता हुए मछुआरों के बारे में सूचना मिलने के बाद सुंदरवन विकास मंत्री मंटुराम पखीरा ने दक्षिण 24 परगना जिले के प्रशासन से बचाव एवं राहत अभियान चलाने के लिए कहा। 

Web Title: Six fishermen rescued from Bay of Bengal, 25 still missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे