छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों में छह हाथियों की मौत, वन विभाग के नौ अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Published: June 20, 2020 09:47 PM2020-06-20T21:47:31+5:302020-06-20T21:47:31+5:30

राज्य शासन ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल कुमार शुक्ला का तबादला प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर के पद पर कर दिया है।

Six elephants killed Chhattisgarh last 11 days nine forest department officials transferred | छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों में छह हाथियों की मौत, वन विभाग के नौ अधिकारियों का तबादला

शुक्ला के स्थान पर पीवी नरसिंह राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। (file photo)

Highlightsअधिकारियों ने बताया राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के आठ अधिकारियों समेत नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य शासन ने बलरामपुर जिले के वनमंडल अधिकारी प्रणय मिश्रा का तबादला उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन सरंक्षक नवा रायपुर के पद पर कर दिया है।राज्य के बलरामपुर जिले में हाथी की मौत के बाद मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

रायपुरःछत्तीसगढ़ में छह हाथियों की मौत के बाद सरकार ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) समेत वन विभाग के नौ वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के आठ अधिकारियों समेत नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल कुमार शुक्ला का तबादला प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर के पद पर कर दिया है।

शुक्ला के स्थान पर पीवी नरसिंह राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने बलरामपुर जिले के वनमंडल अधिकारी प्रणय मिश्रा का तबादला उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन सरंक्षक नवा रायपुर के पद पर कर दिया है।

राज्य के बलरामपुर जिले में हाथी की मौत के बाद मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने उपप्रबंधक, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त लक्ष्मण सिंह का तबादला प्रभारी वनमंडल अधिकारी बलरामपुर वनमंडल के पद पर किया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने धरमजयगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी प्रियंका पांडेय का तबादला उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, नवा रायपुर के पद पर कर दिया है।

उनके स्थान पर केशकाल वनमंडल के वनमंडल अधिकारी मणिवासगन एस को वनमंडल अधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने कोरिया वनमंडल के वनमंडल अधिकारी राजेश कुमार का तबादला उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक नवा के रायपुर के पद पर तथा उनके स्थान पर संचालक, गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर ईमोतेसु आओ को वनमंडल अधिकारी कोरिया वनमंडल नियुक्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने वन विभाग के उप सचिव गणवीर धम्मशील का तबादला वनमंडल अधिकारी केशकाल वनमंडल के पद पर किया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों के दौरान चार जिलों में छह हाथियों की मौत हुई है।

राज्य के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से इस महीने की 16 और 18 तारीख को दो हाथियों की मौत हो गई थी। वहीं, 16 जून को ही राज्य के धमतरी जिले में दलदल में हाथी के शावक का शव बरामद किया गया था। राज्य के सूरजपुर जिले में वन विभाग ने नौ और 10 जून को दो हाथियों का तथा 11 जून को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया था।

Web Title: Six elephants killed Chhattisgarh last 11 days nine forest department officials transferred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे