सिरसा विधानसभा चुनाव: हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा आगे, सपना चौधरी ने किया था प्रचार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 02:30 PM2019-10-24T14:30:04+5:302019-10-24T14:30:04+5:30
हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा 563 वोटों से आगे चल रहे हैं.
हरियाणा के सिरसा विधानसभा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा आगे चल रहे हैं। कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने गोपाल कांडा का प्रचार भी किया था।
सपना के इस कदम से भाजपा बेहद नाराज हुई और नुकसान रोकने के लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना को चुनाव प्रचार करने से रोक दिया था। सपना ने सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी कांडा के लिये प्रचार किया थाकांडा का नाम उस समय चर्चा में रहा था, जब उनकी विमानन कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली थी
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सिरसा से प्रदीप रतुसरिया को प्रत्याशी बनाया है और 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि जुलाई महीने में सपना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली थी।