29 मई का इतिहास: एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट फतह किया, पृथ्वी राजकपूर का निधन

By भाषा | Published: May 29, 2019 12:58 PM2019-05-29T12:58:35+5:302019-05-29T12:58:35+5:30

एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की। ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी।

Sir Edmund Percival Hillary was a New Zealand mountaineer. On 29 May 1953, Hillary and Nepalese Sherpa mountaineer Tenzing Norgay became the first climbers confirmed to have reached the summit of Mount Everest. | 29 मई का इतिहास: एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट फतह किया, पृथ्वी राजकपूर का निधन

न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी व नेपाल के शेरपा तेनजिंग ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।

Highlightsसामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई वजहों से खास है। दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक सपना ही बना हुआ था।

एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की। ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।

1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली।

1947 : इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट की स्थापना।

1953 : न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी व नेपाल के शेरपा तेनजिंग ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन।

1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।

1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।

1999 : डिस्कवरी अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।

1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।

2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

2015 : भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 1800 की मौत। 

Web Title: Sir Edmund Percival Hillary was a New Zealand mountaineer. On 29 May 1953, Hillary and Nepalese Sherpa mountaineer Tenzing Norgay became the first climbers confirmed to have reached the summit of Mount Everest.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे