कांग्रेस को झटका, शिवसेना को मात, बहुमत के बावजूद भिवंडी नगर निगम में केवीए-भाजपा से हारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2019 05:52 PM2019-12-05T17:52:01+5:302019-12-05T17:52:01+5:30

पाटिल की जीत में कांग्रेस पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। केवीए-भाजपा गठबंधन ने उप महापौर का चुनाव में भी जीत दर्ज की। केवीए और भाजपा गठबंधन ने पाटिल को भिवंडी निजामपुर निकाय का महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था जबकि कांग्रेस शिवसेना और उनके समर्थक दलों ने ऋषिका राका को उम्मीदवार बनाया था।

Shock to Congress, beat Shiv Sena, loses to KVA-BJP in Bhiwandi Municipal Corporation despite majority | कांग्रेस को झटका, शिवसेना को मात, बहुमत के बावजूद भिवंडी नगर निगम में केवीए-भाजपा से हारे

पाटिल ने इस पद पर दूसरी बार कब्जा किया है।

Highlightsपाटिल इस निकाय संस्था की आठवीं महापौर हैं। नब्बे सदस्यीय सदन में 47 सीटों के साथ कांग्रेस बहुमत में है। भाजपा के पास 20, शिवसेना के पास 12, कोणार्क विकास अघाड़ी के पास नौ और समाजवादी पार्टी के पास दो सीटें हैं।

कोणार्क विकास आघाड़ी (केवीए) और भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी प्रतिभा विलास पाटिल ने कांग्रेस को झटका देते हुए गुरुवार को भिवंडी निजामपुर नगर पालिका (बीएनसीएमसी) के महापौर के चुनाव में जीत हासिल की।

पाटिल की जीत में कांग्रेस पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। केवीए-भाजपा गठबंधन ने उप महापौर का चुनाव में भी जीत दर्ज की। केवीए और भाजपा गठबंधन ने पाटिल को भिवंडी निजामपुर निकाय का महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था जबकि कांग्रेस शिवसेना और उनके समर्थक दलों ने ऋषिका राका को उम्मीदवार बनाया था।

पाटिल इस निकाय संस्था की आठवीं महापौर हैं। नब्बे सदस्यीय सदन में 47 सीटों के साथ कांग्रेस बहुमत में है। भाजपा के पास 20, शिवसेना के पास 12, कोणार्क विकास अघाड़ी के पास नौ और समाजवादी पार्टी के पास दो सीटें हैं। पाटिल ने इस पद पर दूसरी बार कब्जा किया है।

उप महापौर के पद के लिए केवीए-भाजपा मोर्चे के प्रत्याशी इमरान खान को 49 वोट मिले। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के बाला चौधरी को हराया जिन्हें 41 मत प्राप्त हुए।

Web Title: Shock to Congress, beat Shiv Sena, loses to KVA-BJP in Bhiwandi Municipal Corporation despite majority

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे