शिवराज सिंह चौहान ने पंडित नेहरू को बताया 'क्रिमिनल', कहा- उनकी वजह से पाकिस्तान में रह गया कश्मीर का एक हिस्सा!

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 11, 2019 10:01 AM2019-08-11T10:01:39+5:302019-08-11T10:01:39+5:30

जम्मू कश्मीर मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने तो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को क्रिमिनल कह दिया।

Shivraj Singh Chouhan, BJP: Jawaharlal Nehru is a criminal on Jammu Kashmir Issue | शिवराज सिंह चौहान ने पंडित नेहरू को बताया 'क्रिमिनल', कहा- उनकी वजह से पाकिस्तान में रह गया कश्मीर का एक हिस्सा!

शिवराज सिंह चौहान ने पंडित नेहरू को कहा 'अपराधी' (ANI)

Highlightsजम्मू कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने वाले आर्टिकल 370 और 35ए को समाप्त कर दिया गया है।शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व पीएम नेहरू को अपराधी बताया है और इसकी दो वजहें गिनाई।

जम्मू कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने वाले आर्टिकल 370 और 35ए को समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने तो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को 'अपराधी' कह दिया। उन्होंने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेहरू को 'क्रिमिनल' कहने की दो वजहें हैं। पहली वजह बताते हुए शिवराज ने कहा, 'शिवराज सिंह चौहान क्रिमिनल थे। जब भारतीय फौजें पाक कबायलियों का पीछा कर रही थीं तो उन्होंने सीजफायर घोषित कर दिया। इससे एक तिहाई कश्मीर पाकिस्तान के हिस्से चला गया। अगर और कुछ दिन सीजफायर ना होता तो पूरा कश्मीर हमारा होता।'

दूसरी वजह बताते हुए शिवराज ने कहा, 'जवाहर लाल नेहरू का दूसरा अपराध आर्टिकल 370 था। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान. ये ना सिर्फ देश का अन्याय था बल्कि इसके खिलाफ अपराध भी है।'

इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'मैं कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटियां मानता हूं। मेरा आशय कोई गलत टिप्पणी करने का नहीं था। देश की हर बेटी हमारी बेटी है।'

Web Title: Shivraj Singh Chouhan, BJP: Jawaharlal Nehru is a criminal on Jammu Kashmir Issue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे