शिवसेना का सरेंडर? महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है उद्धव ठाकरे सरकार, संजय राउत ने दिए संकेत

By विनीत कुमार | Published: June 22, 2022 12:14 PM2022-06-22T12:14:31+5:302022-06-22T12:33:16+5:30

शिवसेना नेता संजय राउत ने संकेत दिए हैं कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है। एक ट्वीट के जरिए राउत ने ये संकेत दिए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे समेत बागी विधायकों से उनकी बात हुई है।

Shiv Sena's Sanjay Raut hints at the dissolution of Maharashtra Legislative Assembly | शिवसेना का सरेंडर? महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है उद्धव ठाकरे सरकार, संजय राउत ने दिए संकेत

महाराष्ट्र विधानसभा हो सकती है भंग, संजय राउत ने दिए संकेत (फाइल फोटो)

Highlightsसंजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि महाराष्ट्र में स्थितियां विधानसभा भंग होने की ओर बढ़ रही हैं।एकनाथ शिंदे के बागी होने से बढ़ी है शिवसेना और महा विकास अघाड़ी सरकार के लिए मुश्किल।संजय राउत ने इससे पहले कहा था कि सुबह उनकी शिंदे से लंबी बातचीत हुई है और संवाद जारी है।

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है। इसके संकेत शिवसेना नेता संजय राउत ने दिए हैं। संजय राउत ने बुधवार को एक ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच स्थितियां विधानसभा भंग होने की ओर बढ़ रही हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और बुधवार को सुबह उन्हें दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोश्यारी ने ट्वीट कर कहा 'मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

एकनाथ शिंदे ने बढ़ाई है शिवसेना की मुश्किल

महाराष्ट्र में शिवसेना और उद्धव ठाकरे सरकार की मुसीबत एकनाथ शिंदे ने बढ़ा दी है। सोमवार को एमएलसी चुनाव के बाद से ही वे कई विधायकों के साथ सूरत पहुंच गए थे। एक दिन सूरत में बिताने के बाद मंगलवार देर रात एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के बागी विधायकों का ग्रुप गुवाहाटी के लिए निकल गया। विधायक बुधवार सुबह एक चार्टड प्लेन से गुवाहाटी पहुंचे।

बताया जा रहा है शिंदे भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने शिवसेना नहीं छोड़ने की बात जरूर दोहराई है। साथ ही उनके उद्धव ठाकरे से मगंलवार रात फोन पर बात करने की भी खबरें आई। सूत्रों के अनुसार शिंदे ने ठाकरे से कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन तोड़ भाजपा के साख मिलकर सरकार बनाने की शर्त रखी।

शिंदे ने बुधवार सुबह गुवाहाटी पहुंचने के बाद दावा किया कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक आए हैं। ऐसी अटकले हैं कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन बागी विधायकों से दिन में मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बैठक की अभी तक पुष्टि नहीं की है।  

संजय राउत ने आज की थी शिंदे से बात

संजय राउत ने इससे पहले बुधवार सुबह कहा कि शिंदे और बागी विधायकों से बात हो रही है। राउत ने कहा कि उन्होंने खुद एकनाथ शिंदे से 1 घंटा बात की है। राउत ने कहा कि जो बात हुई उसे पार्टी चीफ को बताया गया। राउत ने साथ ही कहा, 'सभी शिवसेना में हैं रहेंगे। एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। हम कई साल से एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए पार्टी छोड़ना आसान नहीं होगा। हमारे लिए भी उन्हें छोड़ना आसान नहीं है।'

Web Title: Shiv Sena's Sanjay Raut hints at the dissolution of Maharashtra Legislative Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे