उत्तर प्रदेश में 100 और गोवा में 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, विजय रुपाणी पर क्या बोले सांसद संजय राउत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: September 12, 2021 09:36 PM2021-09-12T21:36:19+5:302021-09-12T21:37:34+5:30

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मिलीजुली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है।

Shiv Sena contest 80 to 100 seats in UP, 20 seats Goa Assembly polls mp Sanjay Raut vijay rupani | उत्तर प्रदेश में 100 और गोवा में 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, विजय रुपाणी पर क्या बोले सांसद संजय राउत

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता होता है।

Highlightsउत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 और गोवा में 40 सीटें हैं।संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और गोवा राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता हैं।गोवा में एमवीए जैसे समीकरण के रास्ते तलाशे जा रहे हैं।

मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने उनकी पार्टी को समर्थन देने की इच्छा जताई है। यहां संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 80 से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि गोवा में पार्टी करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 और गोवा में 40 सीटें हैं। राज्य सभा सदस्य ने कहा, ‘‘ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने शिव सेना का समर्थन करने की इच्छा जताई है और हम छोटी पार्टियों के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं। गोवा में एमवीए जैसे समीकरण के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। देखिए, हमें इसमें कितनी सफलता मिलती है।’’

राउत ने कहा कि इन दो राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता हैं और पार्टी सफलता और विफलता को किनारे कर चुनाव लड़ती रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मिलीजुली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह भाजपा का आंतरिक मामला है, बाहर के लोगों को इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। मैं रुपाणी को तब से जानता हूं, जब वह मेरे साथ राज्य सभा के सदस्य थे।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछली बार भाजपा बस बहुमत का आंकड़ा (182 सीटों वाली विधानसभा में) किसी तरह पार कर गई थी। पार्टी के लिए इस बार हालात अच्छे नहीं हैं।’’ वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ ठाकरे के पास राष्ट्रीय नेता बनने की क्षमता है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता होता है।’’ 

Web Title: Shiv Sena contest 80 to 100 seats in UP, 20 seats Goa Assembly polls mp Sanjay Raut vijay rupani

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे