शेखावत ने ममता बनर्जी पर लगाया लोगों के साथ धोखा करने का आरोप

By भाषा | Published: January 16, 2021 12:44 AM2021-01-16T00:44:46+5:302021-01-16T00:44:46+5:30

Shekhawat accuses Mamata Banerjee of cheating people | शेखावत ने ममता बनर्जी पर लगाया लोगों के साथ धोखा करने का आरोप

शेखावत ने ममता बनर्जी पर लगाया लोगों के साथ धोखा करने का आरोप

कोलकाता,15 जनवरी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों के साथ विकास के नाम पर ‘‘धोखा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके ‘‘जिद्दीपन’’ के कारण कई लोग बेघर रहने को मजबूर हैं।

शेखावत ने उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (बनर्जी) जिद्दीपन के कारण लोग बेघर रहने को मजबूर हैं।

शेखावत ने कहा कि सिर्फ यही नहीं बनर्जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फायदों से गरीबों को वंचित किया है ,जिसके कारण लोग कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ ममता बनर्जी सरकार ने पिछले दस वर्षों में विकास के नाम पर लोगों को ठगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shekhawat accuses Mamata Banerjee of cheating people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे