महिलाओं की फ्री यात्रा पर शीला दीक्षित ने कहा- राजनीतिक फायदे के लिए केजरीवाल कर रहे हैं ऐसा
By पल्लवी कुमारी | Published: June 5, 2019 01:11 PM2019-06-05T13:11:17+5:302019-06-05T13:11:17+5:30
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के मेट्रो और डीटीसी बस में किराया फ्री करने पर कहा है कि ये एक अच्छा कदम है। शीला दीक्षित ने कहा है कि यह अच्छा है अगर वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन यह उनके अपने फायदे के लिए किया जा रहा है, किसी और के लिए नहीं, इसे राजनीतिक रूप से देखा जाना चाहिए। शीला दीक्षित ने कहा है कि ये अरविंद केजरीवाल का एक राजनीतिक फैसला है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 जून को प्रेस वार्ता करते हुए ऐलान किया है कि वो जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर देंगे। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए यह भी कहा है कि इसे 2 से 3 महीने में लागू कर दिया जाएगा।
Former Delhi CM and Congress leader on Delhi govt's proposal to make metro & bus rides free for women: It would be good if they can do it. But It is being done for their own benefit, not anybody else's, this should be seen politically. pic.twitter.com/FSnkddCbVc
— ANI (@ANI) June 5, 2019
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। एक आकड़ों के मुताबिक डीएमआरसी को दिल्ली सरकार को हर महीने 700 करोड़ रुपये देने होंगे। जिसके बाद डीटीसी और दिल्ली मेट्रो से बात की जाएगी। दिल्ली सरकार ने लिए महिलाओं का किराया फ्री करने को लेकर दिल्ली की जनता से मेल आईडी देकर सुझाव भी मांगे हैं।