शशि थरूर 30 मई को विजय दर्डा की पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन करेंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2023 01:14 PM2023-05-27T13:14:25+5:302023-05-27T21:08:57+5:30
यह पुस्तक दर्डा के साप्ताहिक लेखों का एक संकलन है, जो 2011 और 2016 के बीच लोकमत मीडिया समूह के समाचार पत्रों और देश के अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित हुए थे।

शशि थरूर 30 मई को विजय दर्डा की पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन करेंगे
नागपुर: लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा की नई पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर 30 मई को करेंगे।
कार्यक्रम नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ के स्पीकर हॉल में अपराह्न साढ़े चार बजे आयोजित किया जाएगा। यह पुस्तक डॉ. दर्डा के साप्ताहिक लेखों का संकलन है, जो 2011 और 2016 के बीच लोकमत मीडिया समूह के समाचार पत्रों और देश के अन्य प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित हुए थे।
विमोचन कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार और लेखक डॉ. संजय बारू भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। ‘रिंगसाइड’ में विज्ञान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े शोधपूर्ण आलेख हैं।
इसमें प्रख्यात व्यक्तित्वों के बारे में टिप्पणियां भी शामिल हैं जिन्होंने भारत और दुनिया में सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजदीप सरदेसाई करेंगे चर्चा: पुस्तक विमोचन समारोह में जाने- माने एंकर, इंडिया टुडे टेलीविजन के सलाहकार संपादक राजदीप सरदेसाई डॉ. विजय दर्डा के साथ पुस्तक पर चर्चा करेंगे और दर्शक पुस्तक की रचना और लेखक के अनुभवों से रूबरू हो सकेंगे।