कन्हैया कुमार राजद्रोह केस: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कसा तंज, ट्वीट कर कहा- जीत कर हारने वाले को केजरीवाल कहते हैं

By धीरज पाल | Published: March 1, 2020 06:11 AM2020-03-01T06:11:16+5:302020-03-01T06:11:47+5:30

दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी।

Shashi Tharoor taunts arvind kejriwal tweet on Kanhaiya Kumar sedition case amit shah | कन्हैया कुमार राजद्रोह केस: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कसा तंज, ट्वीट कर कहा- जीत कर हारने वाले को केजरीवाल कहते हैं

कांग्रेस नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)

Highlights पुलिस ने 2016 के इस मामले में कुमार के साथ ही जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजद्रोह कानून को लेकर दिल्ली सरकार की समझ केंद्र से कुछ कम गलत नहीं है।

पूर्व जेएनयू छात्र कन्हैया कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इसे लेकर नेताओं के प्रतिक्रिया आने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसा है। थरूर ने ट्वीट कर कहा कि जीत कर हारने वाले को केजरीवाल कहते हैं। इससे पहले कांग्रेस अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुका है।

शशि थरूर ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मशहूर फिल्म 'बाजीगर' का डॉयलॉग लिखकर कहा कि हार कर जीतने वाले को बाज़ीगर कहते है,लेकिन जीत कर हारने वाले को केजरीवाल कहते है। थरूर यहीं नहीं रुके हाल ही में केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि फायदा हो जिधर, वो उधर की और चलेगा, अब पाँच साल AAP का यही दौर चलेगा, शाह केजरीवाल Ok hand Ohh Sorry वाह केजरीवाल! ।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कन्हैया कुमार एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राजद्रोह कानून के बारे में दिल्ली सरकार की समझ गलत है।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजद्रोह कानून को लेकर दिल्ली सरकार की समझ केंद्र से कुछ कम गलत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, '' मैं कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए और 120 बी के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने को पुरजोर तरीके से खारिज करता हूं।''

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी। पुलिस ने 2016 के इस मामले में कुमार के साथ ही जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने नौ फरवरी, 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान जुलूस निकाला था और वहां कथित रूप से लगाये गये देश-विरोधी नारों का समर्थन किया था। 

 

Web Title: Shashi Tharoor taunts arvind kejriwal tweet on Kanhaiya Kumar sedition case amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे