झारखंड में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Published: August 29, 2020 05:12 AM2020-08-29T05:12:36+5:302020-08-29T05:12:36+5:30

सड़क हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

Seven people dead, two injured in road accidents in Jharkhand | झारखंड में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, दो घायल

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsपुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एक अन्य घटना में देवघर जिले में कुंडा थानांतर्गत कुंडा मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को कुचल दिया। देवघर के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि आज सुबह कुंडा मोड़ पर यह दुर्घटना हुई।

रांची: झारखंड में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमला जिले के विशुनपुर थानांतर्गत नेतरहाट घाटी के लुटी मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक मोड़ पर बॉक्साइट लदे एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि बाक्साइट लदा यह ट्रक नेतरहाट घाटी में लुटी मोड़ पर पलटकर खाई में जा गिरा जिससे जहां चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं, एक अन्य घटना में देवघर जिले में कुंडा थानांतर्गत कुंडा मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को कुचल दिया।

इस घटना में दोनों किशोरों की मौत हो गई। देवघर के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि आज सुबह कुंडा मोड़ पर यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों दोनों किशोरों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Web Title: Seven people dead, two injured in road accidents in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे