माघी पूर्णिमा पर सात लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

By भाषा | Published: February 27, 2021 10:52 PM2021-02-27T22:52:15+5:302021-02-27T22:52:15+5:30

Seven lakh devotees took a dip in the Ganges on Maghi Purnima | माघी पूर्णिमा पर सात लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

माघी पूर्णिमा पर सात लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

प्रयागराज, 27 फरवरी माघ मेले के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर सात लाख श्रद्धालुओं ने शनिवार को गंगा और संगम में स्नान किया। माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवासियों का महीने भर का कल्पवास शनिवार को समाप्त हो गया। मेला अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शाम छह बजे तक सात लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। उन्होंने बताया कि माघी पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस पर्व पर स्नान के साथ कल्पवासियों का कल्पवास पूर्ण होता है।

उन्होंने बताया कि माघी पूर्णिमा पर भोर से स्नानार्थियों का हुजूम स्नान घाटों की ओर उमड़ पड़ा और मौसम बहुत ठंडा नहीं होने से भी लोगों की भीड़ दिनभर बढ़ती रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

इस दौरान, विभिन्न शिविरों में भंडारे का आयोजन किया गया जहां स्नानार्थियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। शहर में भी अलग अलग जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven lakh devotees took a dip in the Ganges on Maghi Purnima

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे