दुखद: ओडिशा के विजिलेंस डायरेक्टर का कोरोना वायरस से निधन, परिवार में शोक की लहर, सीएम ने भी जताया दुख

By भाषा | Published: June 19, 2021 12:48 PM2021-06-19T12:48:01+5:302021-06-19T12:59:06+5:30

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ट्वीट कर वरिष्ठ अधिकारी के निधन पर शोक जताया है और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

Senior IPS officer and writer Debashish Panigrahi passes away | दुखद: ओडिशा के विजिलेंस डायरेक्टर का कोरोना वायरस से निधन, परिवार में शोक की लहर, सीएम ने भी जताया दुख

नहीं रहे देबाशीष पाणिग्राही। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsपाणिग्राही लेखक भी थे और उन्हें ओडिया साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने हाल में ही एक किताब महामारी के ऊपर भी लिखी थी।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं ओडिशा पुलिस के सतर्कता निदेशक देबाशीष पाणिग्राही का निधन कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 55 साल के थे।

सूत्र ने बताया कि पाणिग्राही 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है। आठ जून को उन्हें हवाई रास्ते के जरिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने शुक्रवार रात 10 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।

जून के पहले सप्ताह में टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी वह संक्रमित पाए गए थे और शुरू में तो घर पर ही पृथकवास में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें कटक अश्विनी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। बाद में उन्हें हवाई मार्ग से कोलकाता ले जाया गया। वह गंभीर रूप से निमोनिया से पीड़ित हो गए थे और कई अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर उनके निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री देबाशीष पाणिग्राही के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह अनुभवी, सक्षम पुलिस प्रशासक और बेहतरीन लेखक थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।’’

Web Title: Senior IPS officer and writer Debashish Panigrahi passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे