आज दिल्ली पहुंचेंगे पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा से मुलाकात की संभावना, क्या भाजपा में शामिल होंगे!

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 28, 2021 01:42 PM2021-09-28T13:42:00+5:302021-09-28T13:48:44+5:30

नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तीखे सत्ता संघर्ष के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह "अपमानित" महसूस कर रहे थे।

senior Congress leader Captain Amarinder Singh reach Delhi likely to meet Amit Shah, JP Nadda bjp  Navjot Singh Sidhu | आज दिल्ली पहुंचेंगे पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा से मुलाकात की संभावना, क्या भाजपा में शामिल होंगे!

मुख्यमंत्री पद से सिंह ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।

Highlightsअमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को "राष्ट्र-विरोधी" तथा "खतरनाक" करार दिया था। अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।अमरिंदर सिंह दोपहर में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कटु विवाद के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह दोपहर में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों ने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की संभावना है। अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था। अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद सिद्धू को इस साल की शुरुआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।

सिंह-शाह-नड्डा की प्रस्तावित बैठक ने पंजाब कांग्रेस के नेता के आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होने की अटकलों को तेज कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। 

यह भी सामने आया है कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीजेपी में शामिल होने से इंकार करते हैं तो केंद्रीय नेतृत्व कैप्टन अमरिंदर सिंह की मदद कर सकता है। सिंह को केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए राजी किया जाएगा। हालाँकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ये फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Web Title: senior Congress leader Captain Amarinder Singh reach Delhi likely to meet Amit Shah, JP Nadda bjp  Navjot Singh Sidhu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे