Sardarshahar assembly seat by-election 2022: मतगणना आठ दिसंबर को, कुल 10 प्रत्याशी, 72.35 प्रतिशत मतदान, भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला, जानें ये आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 7, 2022 04:32 PM2022-12-07T16:32:11+5:302022-12-07T16:33:16+5:30

Sardarshahar assembly seat by-election 2022: राजस्थान के सरदारशहर (चुरू) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना आठ दिसंबर को होगी। कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Sardarshahar assembly seat by-election 2022 Counting votes December 8 total 10 candidates 72-35 percent polling contest BJP and Congress Rajasthan | Sardarshahar assembly seat by-election 2022: मतगणना आठ दिसंबर को, कुल 10 प्रत्याशी, 72.35 प्रतिशत मतदान, भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला, जानें ये आंकड़े

मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। 

Highlightsसीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। कुल मिलाकर 72.35 प्रतिशत लोगों ने मत का प्रयोग किया। 295 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Sardarshahar assembly seat by-election 2022: राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार (8 नवंबर) को मतगणना की जाएगी। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। 

इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। कुल मिलाकर 72.35 प्रतिशत लोगों ने मत का प्रयोग किया। 295 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।

निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश साहू, निर्दलीय प्रेम सिंह एवं निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित शामिल हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सीट बरकरार रखने का भरोसा जताया है जबकि विपक्षी भाजपा ने भी कांग्रेस से यह सीट छीनने की पूरी कोशिश में है। वहीं हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाना चाहती है।

राजस्थान की 200 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं, भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन, सीपीआई (एम) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के 2-2, राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के एक विधायक है जबकि 13 निर्दलीय विधायक हैं। और एक सीट खाली है जिस पर उपचुनाव हो रहा है। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Sardarshahar assembly seat by-election 2022 Counting votes December 8 total 10 candidates 72-35 percent polling contest BJP and Congress Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे