सिंगला को इज़राइल, रावत को पनामा गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

By भाषा | Published: July 19, 2019 06:31 PM2019-07-19T18:31:56+5:302019-07-19T18:31:56+5:30

1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिंगला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (पीएस) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें 2014 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंगला के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

Sanjeev Kumar Singla appointed as India's Ambassador to Israel | सिंगला को इज़राइल, रावत को पनामा गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

एक आधिकारिक आदेश में इसकी सूचना दी गयी है।

Highlightsउपेंद्र सिंह रावत को पनामा गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नामित किया गया है।भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक कुमार को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को इज़राइल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह पवन कपूर का स्थान लेंगे, जिन्होंने 2016 में इज़राइल में राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिंगला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (पीएस) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें 2014 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंगला के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

एक अन्य नियुक्ति में, उपेंद्र सिंह रावत को पनामा गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नामित किया गया है। रावत के भी जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। 

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक कुमार प्रधानमंत्री के निजी सचिव नियुक्त

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक कुमार को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में इसकी सूचना दी गयी है।

प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी। कुमार अभी प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के पद कार्यरत हैं। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कुमार जिस दिन से कार्य भार संभालेंगे, उस दिन से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। कुमार इस पद पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले होगा) बने रहेंगे। 

Web Title: Sanjeev Kumar Singla appointed as India's Ambassador to Israel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे