दिल्ली की पुरानी विरासत से रूबरू कराएगा ये ऐप, छिपी हुई इमारतों की भी देगा जानकारी

By भाषा | Published: September 19, 2019 05:45 AM2019-09-19T05:45:45+5:302019-09-19T05:45:45+5:30

ऐप फोन के जीपीएस लोकेशन का इस्तेमाल करता है जब आप किसी ऐतिहासिक इमारत के नजदीक जाते हैं तो यह तुरंत इसकी जानकारी देता है।

Safarnama New interactive app for unique heritage experience in Delhi | दिल्ली की पुरानी विरासत से रूबरू कराएगा ये ऐप, छिपी हुई इमारतों की भी देगा जानकारी

प्रतीकात्मक फोटो

Highlights‘सफरनामा’ ऐप को लांच करने में दो साल का समय लगा है। ऐप 100 मीटर या इससे कम क्षेत्र में बने स्मारकों या ऐतिहासिक इमारत की जानकारी देता है

दिल्ली की प्रचीन इमारतों तक पहुंचने और शहर की भूली बिसरी कहानियों से रूबरू कराने के लिए नया ऐप ‘सफरनामा’ को लांच किया गया। इस ऐप में भारत और विदेश के अभिलेख सहित तमाम सामग्री उपलब्ध है। परियोजना की प्रधान अनुसंधानकर्ता देबोरा सट्टन ने कहा, ‘‘ हम ‘सफरनामा’ ऐप लांच कर बहुत प्रसन्न हैं इसे तैयार करने में दो साल का समय लगा है।

उन्होंने कहा कि ऐप फोन के जीपीएस लोकेशन का इस्तेमाल करता है जब आप किसी ऐतिहासिक इमारत के नजदीक जाते हैं तो यह तुरंत इसकी जानकारी देता है। उन्होंने कहा कि इस ऐप को बनाने के पीछे का विचार रोजाना आधार पर लोगों को इतिहास और विरासत के साथ जोड़ना है। ब्रिटेन निवासी जैक वुडमैनसे ने कहा कि ऐप 100 मीटर या इससे कम क्षेत्र में बने स्मारकों या ऐतिहासिक इमारत की जानकारी देता है चाहे वे छिपे ही क्यों नही हों।

Web Title: Safarnama New interactive app for unique heritage experience in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली