सचिन पायलट भी लेंगे उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ,जनपथ पर होगी गहलोत की ताजपोशी

By धीरेंद्र जैन | Published: December 15, 2018 11:25 PM2018-12-15T23:25:12+5:302018-12-15T23:25:12+5:30

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत 17 दिसम्बर को इस बार जनपथ पर फिर से राजस्थान के  मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Sachin Pilot to take oath as Deputy Chief Minister | सचिन पायलट भी लेंगे उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ,जनपथ पर होगी गहलोत की ताजपोशी

फाइल फोटो

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत 17 दिसम्बर को इस बार जनपथ पर फिर से राजस्थान के  मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गहलोत तीसरी बार राजस्थान की कमान संभालेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह इस बार राजभवन में न होकर विधानसभा के सामने जनपथ पर होगा। । इसी को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तैयार हो रही है। 

एक दर्जन बनेंगे मंत्री

मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के साथ ही एक दर्जन विधायकों को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाए जाने की संभावना है। समारोह में कांग्रेस आलाकमान के साथ ही अनेक केन्द्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। मंत्रिमंडल में कौन-कौन से चेहरे होंगे, इसे लेकर मंथन आरम्भ हो गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट के पसंद के आधे आधे नामों को शामिल किया जाएगा। समारोह को ध्यान में रखते हुए रंग रोगन का काम एवं साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं के लिए अनेकों कर्मचारी लगे हुए हैं।

Web Title: Sachin Pilot to take oath as Deputy Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे