एनडीए गठबंधन निरंतर कमजोर हो रहा है, जनादेश का उपहास उड़ाया जा रहा है: पायलट
By धीरेंद्र जैन | Published: November 14, 2019 06:02 AM2019-11-14T06:02:59+5:302019-11-14T06:02:59+5:30
सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि अब तक जो घटनाक्रम रहा वो आपे लोगों के सामने है।अब कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाएं।
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि एनडीए का गठबंधन लगातार कमजोर हो रहा है। जनता का जो जनादेश है उसका एक प्रकार से मजाक उडाया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी और कैसे एक स्थाई सरकार बनाई जाए इसे लेकर कांग्रेस कोर कमेटी की मीटिंग है, संभवतया इसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि कांग्रेस का क्या भूमिका रहेगी।
सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि अब तक जो घटनाक्रम रहा वो आपे लोगों के सामने है।अब कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाएं। मूल प्रश्न यह है कि भाजपा-शिवसेना का प्री पोल गठबंधन था। साथ चुनाव लड़ने गए, बहुमत भी मिल गया फिर क्या कारण है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा इतनी बढ गई है कि आप अपने गठबंधन के साथी को अंधेरे में रख रहे हैं।
शिव सेना के मंत्री ने एनडीए से तयागपत्र दे दिया। जनता के जनादेश का मजाक बनाया गया है। महाराष्ट्र की जनता देख रही है कि जिन्होंने पांच साल शासन किया और चुनावों में उनके गठबंधन को पुनः बहुमत के बाद भी सरकार नहीं बनाई गई इसका खामियाजा एनडीए गठबंधन को भुगतना होगा।