RSS के मुस्लिम मंच के सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

By भाषा | Published: March 31, 2019 06:54 AM2019-03-31T06:54:57+5:302019-03-31T06:54:57+5:30

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नगर अध्यक्ष रियाज खान ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे थे.

RSS MUSLIM MANCH MEMBER JOINS CONGRESS PARTY | RSS के मुस्लिम मंच के सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

RSS के मुस्लिम मंच के सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कई पदाधिकारी यहां शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इन लोगों ने दावा किया कि वे भेदभाव और उदासीनता का सामना कर रहे थे।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नगर अध्यक्ष रियाज खान ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे थे और दावा किया कि मंच के करीब पांच हजार सदस्य और करीब 20 अन्य पदाधिकारी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

नागपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले ने उनका यहां एक कार्यक्रम में पार्टी में स्वागत किया।

Web Title: RSS MUSLIM MANCH MEMBER JOINS CONGRESS PARTY

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे