RSS प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: April 10, 2021 07:18 AM2021-04-10T07:18:49+5:302021-04-10T07:20:40+5:30

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मोहन भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

RSS chief Mohan Bhagwat infected with Covid-19, hospitalized | RSS प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

Highlightsआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।संघ के एक पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि भागवत कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।  

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवतकोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। संघ के एक पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि भागवत कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।  

10 दिनों में महाराष्ट्र के अंदर एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है-

आगामी 10 दिनों में महाराष्ट्र के अंदर एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे हालात में भी विपक्ष राजनीति करने पर आमादा है। जब से एमपीएससी की परीक्षा रद्द हुई है तब से बीजेपी सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। अब बीजेपी व्यापारियों को भी भड़काने का काम कर रही है।

महाराष्ट्र में 3 सप्ताह का कड़ा लॉकडाउन लग सकता है-

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य में 3 सप्ताह का कड़ा लॉकडाउन लग सकता है। कांग्रेस नेता और मंत्री विजय वडेट्टीवार ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की जान बचाने के लिए यह करना बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा-

कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब सिर्फ 9 लाख डोज ही बचे हैं। जिन्हें पूरे राज्य में डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। ये डोज सिर्फ 2 दिन तक ही चल पाएंगे। पूरे राज्य में 4हज़ार टीकाकरण केंद्र हैं।

(एजेंसी इनपुट)
 

Web Title: RSS chief Mohan Bhagwat infected with Covid-19, hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे