रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से किया गया बर्खास्त, रामचरितमानस विवाद पर मौर्या के बयान पर जताया था विरोध
By रुस्तम राणा | Published: February 16, 2023 08:33 PM2023-02-16T20:33:04+5:302023-02-16T20:49:33+5:30
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी ने निष्कासित किया गया है।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी ने निष्कासित किया गया है। दोनों सपा की तेजतर्रार महिला नेता थीं। दोनों नेताओं ने हाल ही में रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल उठाने और उस पर तीखी टिप्पणी करने के मुद्दे पर मुखर होकर विरोध जताया था।
रोली तिवारी मिश्रा और सुश्री ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है: समाजवादी पार्टी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2023
इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से अपने सभी जनप्रतिनधियों और नेताओं को यह निर्देश दिया गया है कि सांप्रदायिक मुद्दों पर बहस से बचें। पार्टी की ओर कहा गया है कि हमें राजनीतिक चर्चा और बुनियादी सवालों पर ही ध्यान रखना है। धार्मिक मुद्दा संवेदनशील मुद्दा होता है। हमें आनायास उससे संबंधित बहसों में नहीं उलझना चाहिए। पार्टी ने कहा कि टीवी चैनलों की बहस में इसका ध्यान रखें।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 16, 2023