अलका लाम्बा ने AAP कार्यकर्ता को मारा थप्पड़ तो रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी ने देखिए क्या दिया जवाब, देखें Video
By पल्लवी कुमारी | Published: February 8, 2020 03:32 PM2020-02-08T15:32:40+5:302020-02-08T15:32:40+5:30
दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। इन घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है।
दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद आप कार्यकर्ता को अलका लाम्बा ने थप्पड़ मारा। इस बात को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि जिस प्रकार से आप कार्यकर्ता ने अलका लाम्बा के साथ बर्ताव किया है...उसी हिसाब से अलका लाम्बा ने सही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अलका लाम्बा का थप्पड़ मारना बिल्कुल सही प्रतिक्रिया थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला के बाद बदसलूकी के लिए यही जवाब होना चाहिए।
Businessman Mr Robert Vadra : The main issue is women safety... on #AlkaLamba issue : She reacted well... #DelhiPolls2020pic.twitter.com/G9jMBNUdVJ
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) February 8, 2020
जानें क्या है पूरा मामला?
दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा की शनिवार को एक मतदान केन्द्र के बाहर आप कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। इन घटना का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लाम्बा आप के एक कार्यकर्ता के बहस करती दिख रही हैं। उन्हें व्यक्ति को थप्पड़ मारने का प्रयास करते हुए भी देखा जा सकता है, हालांकि व्यक्ति को थप्पड़ नहीं लगा।
#WATCH Delhi: Scuffle breaks out between AAP and Congress workers near Majnu ka Teela, Congress candidate Alka Lamba tries to slap an AAP worker. AAP leader Sanjay Singh has said the party will complain to Election Commission. #DelhiElections2020 (note: abusive language) pic.twitter.com/l5VriLUTkF
— ANI (@ANI) February 8, 2020
लाम्बा ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके खिलाफ ‘‘बेहद आपत्तिजनक’’ भाषा का प्रयोग किया। चांदनी चौक से विधायक लाम्बा अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के बाहर थीं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।