रॉबर्ट वाड्रा ने झारखंड चुनाव नतीजों पर किया ट्वीट- बधाई संदेश के साथ ही कहा भारत को सेक्युलर और सौहार्द बनाए रखने की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 07:36 PM2019-12-23T19:36:31+5:302019-12-23T19:36:31+5:30

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लेकिन हार-जीत की स्थिति साफ हो गई है। यहां पांच चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे।

Robert Vadra congratulated the people Congress workers and leaders of Jharkhand's election results | रॉबर्ट वाड्रा ने झारखंड चुनाव नतीजों पर किया ट्वीट- बधाई संदेश के साथ ही कहा भारत को सेक्युलर और सौहार्द बनाए रखने की जरूरत

फोटो क्रेडिट: @irobertvadra/Twitter

Highlightsरॉबर्ट वाड्रा ने आगे लिख हमें भारत को सेक्युलर रखने और शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस की तरफ से आयोजित 'सत्याग्रह' में हिस्सा लिया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने झारखंड चुनाव के आए नतीजों पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके प्रयास और इस जीत के लिए बधाई दी। रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा इस जीत के लिए झारखंड के लोगों और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक बधाई।

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे लिख हमें भारत को सेक्युलर रखने और शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है। धीरे लेकिन सही रूप में देश की जनता को ये एहसास होगा और देशभर में बदलाव होगा।



वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस की तरफ से आयोजित 'सत्याग्रह' में हिस्सा लिया। इस सत्याग्रह में प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना हिंदी में पढ़ी और कहा कि वह और उनकी पार्टी के लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन में ‘शहीद’ हुए लोगों के नाम पर संकल्प लेते हैं कि वे संविधान की रक्षा करेंगे। 

प्रस्तावना पढ़ने से पहले उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शन के दौरान मारे गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, बिजनौर का 22 साल का अनस कॉफी की मशीन चलाकर परिवार चलाता था। हाल में उसकी शादी हुई थी। 21 वर्षीय सुलेमान यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसकी मां ने कल मुझसे कहा कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।

प्रियंका ने कहा जो लोग इस आंदोलन में शहीद हुए हैं उन सबके नाम हम संकल्प लें कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे और इसकी रक्षा करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। 

Web Title: Robert Vadra congratulated the people Congress workers and leaders of Jharkhand's election results

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे