90 दिनों बाद फॉर्म में लौटे तेजस्वी यादव, कहा- मैंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया था

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: August 27, 2019 01:32 PM2019-08-27T13:32:34+5:302019-08-27T14:01:38+5:30

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव करीब तीन महीने बाद एक बार फिर सक्रिय राजनीति में नजर आए। मंगलवार (27 अगस्त) को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह राजनीति छोड़कर नहीं गए थे।

RJD Leader Tejashwi Yadav backs to Active Politics After three months, Says I did not take Retirement | 90 दिनों बाद फॉर्म में लौटे तेजस्वी यादव, कहा- मैंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया था

तेजस्वी यादव सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को पार्टी की सदस्य बनाते हुए। (फाइल फोटो)

Highlightsअर्से बाद सक्रिय राजनीति में लौटे तेजस्वी यादव, कहा- संन्यास नहीं लिया थापार्टी के सदस्यता अभियानों में भी नजर आ रहे हैं तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राजनीति में सक्रियता दिखाई। मंगलवार (27 अगस्त) को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया था।'' बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव परिणामों के आने के बाद से तेजस्वी यादव सक्रिय राजनीति से दूर थे। इस दौरान पार्टी की बैठकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी वह न के बराबर दिखाई दिए।

रविवार (25 अगस्त) को तेजस्वी यादव ने राज्यसभा सांसद राम चंद्र प्रसाद सिंह और उनकी आईपीएस बेटी लिपि सिंह पर निशाना साधा था। लिपि सिंह दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गई थीं। इसके लिए लिपि सिंह ने विधान परिषद की गाड़ी का इस्तेमाल किया था, जिस पर सांसद का स्टीकर लगा देखा गया था। गाड़ी को लेकर तेजस्वी यादव ने पिता और बेटी को आड़े हाथों लिया।

तेजस्वी यादव ने यहां तक कहा था कि क्या सीबीआई, ईडी केवल और आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियां केवल लालू प्रसाद और उनके परिवार के लिए हैं? तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी हल्ला बोला था। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जो उनकी पार्टी के लिए पैसा जुटाते हैं। 

तेजस्वी यादव ने राम चंद्र प्रसाद सिंह पर राजनीति के आड़ में लोगों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। लिपि सिंह के गाड़ी विवाद पर अन्य राजनीतिक दलों से भी आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएं आई थीं।

बता दें कि तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने 2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन बनाकर लड़ा था। महागठबंधन में राजद के अलावा, कांग्रेस, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी, जीतनराम मांझी की हम और मुकेश सहनी की वीआईपी शामिल थीं। इसमें राजद के कोटे से सीपीआई माले एक सीट पर चुनाव लड़ी थी। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 39 सीटें जीती थीं और राजद के खाते में महज एक सीट आई थी।

Web Title: RJD Leader Tejashwi Yadav backs to Active Politics After three months, Says I did not take Retirement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे