राजद ने की केन्द्र के मंत्रियों के संपत्ति को सार्वजनिक करने की मांग, राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

By एस पी सिन्हा | Published: January 2, 2023 07:26 PM2023-01-02T19:26:37+5:302023-01-02T19:26:37+5:30

तेजस्वी यादव की कुल संपति 6 करोड़ से कम कि बताये जाने पर भाजपा के द्वारा सवाल उठाये जाने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के सभी मंत्रियों ने ईमानदारी पूर्वक अपना संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है।

RJD demands to make the assets of central ministers public, RJD state president raises questions | राजद ने की केन्द्र के मंत्रियों के संपत्ति को सार्वजनिक करने की मांग, राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

राजद ने की केन्द्र के मंत्रियों के संपत्ति को सार्वजनिक करने की मांग, राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Highlightsराजद के तरफ से केंद्रीय मंत्रियों से उनके संपति का ब्यौरा देने तक कि मांग कर दी गईजगदानंद ने कहा कि भारत सरकार के किसी मंत्री ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया हैतेजस्वी यादव के संपत्ति का ब्यौरा देने के बाद, जगदानंद ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के संपति का ब्योरा दिये जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई। भाजपा के तरफ से इसे फर्जी आकड़ा करार दिया गया, तो वहीं अब सत्ता में सहयोगी कि भूमिका निभा रही राजद के तरफ से केंद्रीय मंत्रियों से उनके संपति का ब्यौरा देने तक कि मांग कर दी गई।

दरअसल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कुल संपति 6 करोड़ से कम कि बताये जाने भाजपा के द्वारा सवाल उठाये जाने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के सभी मंत्रियों ने ईमानदारी पूर्वक अपना संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के किसी मंत्री ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को संपत्ति का ब्यौरा देने की बात कही है। हर साल जितने भी मंत्रिमंडल के सदस्य होते हैं, वह अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हैं। लेकिन, ऐसी व्यवस्था केंद्र सरकार लागू नहीं कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक भाजपा के नेताओं की बात है तो भाजपा के नेता अगर बिहार सरकार के किसी मंत्री के संपत्ति के विवरण पर बयान देते हैं, तो उन्हें अच्छे से समझ लेना चाहिए कि जो संपत्ति का ब्यौरा मंत्रियों ने जारी किया है, उन्हें भाजपा के लोगों को कोई शक लग रहा है तो वह कोर्ट में क्यों नहीं जाते हैं? उनलोगों को कोर्ट जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि देश में एक परंपरा है, एक कानून है जिसके तहत सभी को विवरण देना होता है। बिहार के मंत्री यह काम कर रहे हैं, इससे बेहतर बात और क्या ही हो सकती है? जो व्यापारी देश की संपत्ति लूट कर भाग गए उनकी संपत्ति लाने का वादा कहां चला गया? भाजपा के लोगों के लिए बड़बोलापन अच्छा नहीं है। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार में मंत्रियों ने संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है। इस सरकार के कई मंत्री करोड़पति हैं। वहीं कई मंत्री अपने पास हथियार रखने के शौकीन हैं।

Web Title: RJD demands to make the assets of central ministers public, RJD state president raises questions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे