राजद प्रमुख लालू यादव निजी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने तेजस्वी को किया फोन, स्वास्थ्य की जानकारी ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 5, 2022 09:14 PM2022-07-05T21:14:40+5:302022-07-05T21:16:05+5:30

राजद प्रमुख लालू प्रसाद को सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं।

RJD chief Lalu Yadav admitted private hospital patna PM narendra Modi called Tejashwi Yadav inquired health bihar  | राजद प्रमुख लालू यादव निजी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने तेजस्वी को किया फोन, स्वास्थ्य की जानकारी ली

राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में उनके साथ हैं। (file photo)

Highlightsसीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई थी।चौहत्तर वर्षीय लालू प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली के बेहतर अस्पताल में रेफर करना पड़ सकता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फोन कर उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद को सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। वह घर में सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई थी।

चौहत्तर वर्षीय लालू प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रतिरोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी। लालू प्रसाद बीमार पड़ गए हैं और उन्हें सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे 24 घंटे से भी कम वक्त पहले वह गिर पड़े थे जिससे उनके कंधे में फ्रैक्टर हो गया था।

पारस एचएमआरआई अस्पताल के अधीक्षक सैयद आसिफ रहमान के मुताबिक, बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री आईसीयू में हैं। रहमान ने कहा, ‘‘उन्हें कई लक्षणों की शिकायत के साथ यहां लाया गया है जो उनके कंधे की चोट और गुर्दे की समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से संबंधित हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली के बेहतर अस्पताल में रेफर करना पड़ सकता है। राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में उनके साथ हैं।

लालू रविवार को सीढ़ियों से गिर गए थे और उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पत्नी को आवंटित आवास में रहते हैं। चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी।

Web Title: RJD chief Lalu Yadav admitted private hospital patna PM narendra Modi called Tejashwi Yadav inquired health bihar 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे