गणतंत्र दिवस हिंसा: दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक किसान नेता को हिरासत में लिया

By भाषा | Published: February 23, 2021 09:18 AM2021-02-23T09:18:56+5:302021-02-23T09:18:56+5:30

Republic Day violence: Delhi Police detains a farmer leader from Jammu | गणतंत्र दिवस हिंसा: दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक किसान नेता को हिरासत में लिया

गणतंत्र दिवस हिंसा: दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक किसान नेता को हिरासत में लिया

जम्मू, 23 फरवरी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक प्रमुख किसान नेता को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने यह ट्रैक्टर परेड निकाली थी।

‘जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट’ के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी की हिंसा के मामले में जम्मू से हिरासत में लिए गए पहले शख्स हैं। वह जम्मू शहर के चाठा के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया गया और तत्काल ही पूछताछ के लिए दिल्ली भेज ले जाया गया।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था।

सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है।

सिंह की पत्नी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा। पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।’’

उन्होंने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Republic Day violence: Delhi Police detains a farmer leader from Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे