Republic Day 2025: 26 जनवरी को दिल्ली में दिखेगी महाकुंभ की झलक, उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगा संगम और संस्कृति का नजारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2025 10:36 AM2025-01-23T10:36:16+5:302025-01-23T10:38:30+5:30

Republic Day 2025:  यूपी की झांकी में प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर दिव्य दृश्य को दर्शाया जाएगा, जिसे सबसे बड़ा माना जाता है

Republic Day 2025 glimpse of Mahakumbh will be seen in Delhi on January 26 confluence and culture will be seen in tableau of Uttar Pradesh | Republic Day 2025: 26 जनवरी को दिल्ली में दिखेगी महाकुंभ की झलक, उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगा संगम और संस्कृति का नजारा

Republic Day 2025: 26 जनवरी को दिल्ली में दिखेगी महाकुंभ की झलक, उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगा संगम और संस्कृति का नजारा

Republic Day 2025:  इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की झांकी के रूप में कर्तव्य पथ पर 'महाकुंभ 2025: स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास' थीम प्रदर्शित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “महाकुंभ सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजनों में से एक है। यह आध्यात्मिकता, विरासत, विकास और डिजिटल प्रगति के संगम का प्रतिनिधित्व करता है। यह थीम झांकी के डिजाइन का केंद्र बिंदु है।”

बयान के मुताबिक, झांकी के ट्रेलर पैनल में भित्ति चित्र और एलईडी स्क्रीन प्रदर्शित की जाएंगी जिसमें अमृत स्नान में भाग ले रहे अखाड़ों और श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा। इसमें कहा गया है कि झांकी के केंद्र में समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को दर्शाया जाएगा जो महाकुंभ के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर जोर देगा।

बयान में कहा गया है कि झांकी के पिछले हिस्से में मंथन से निकले 14 दिव्य रत्नों का चित्रण होगा जिनमें हलाहल विष, कामधेनु गाय, उच्चै:श्रवा घोड़ा, ऐरावत हाथी, कौस्तुभ मणि, कल्पवृक्ष, रंभा अप्सरा, लक्ष्मी, वरुणी, चंद्रमा, पारिजात वृक्ष, शंख, धन्वन्तरि और अमृत शामिल हैं। इसमें महाकुंभ के आयोजन के लिए इस्तेमाल की जा रही उन्नत तकनीक, प्रबंधन और डिजिटलीकरण पर भी प्रकाश डाला जाएगा। भाषा सलीम नोमान नोमान

Web Title: Republic Day 2025 glimpse of Mahakumbh will be seen in Delhi on January 26 confluence and culture will be seen in tableau of Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे