सिद्धिविनायक मंदिर के दर पर कर्नाटक के चार बागी विधायक
By भाषा | Published: July 12, 2019 05:09 PM2019-07-12T17:09:59+5:302019-07-12T17:32:50+5:30
बायरथी बासवराज, एस टी सोमशेखर, शिवराम हेब्बर और बी सी पाटिल ने मध्य मुंबई में स्थित मंदिर में दर्शन किये। ये सभी कर्नाटक के उन 14 विधायकों में शामिल हैं जो बेंगलुरु में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बृहस्पतिवार शाम यहां के आलीशान होटल में लौट आये।
कर्नाटक में राजनीतिक हलचल के बीच राज्य के बागी 14 विधायकों में से चार ने शुक्रवार को यहां के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की।
बायरथी बासवराज, एस टी सोमशेखर, शिवराम हेब्बर और बी सी पाटिल ने मध्य मुंबई में स्थित मंदिर में दर्शन किये। ये सभी कर्नाटक के उन 14 विधायकों में शामिल हैं जो बेंगलुरु में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बृहस्पतिवार शाम यहां के आलीशान होटल में लौट आये।
Rebel Congress leader BC Patil outside Siddhi Vinayak Ganpati Temple in #Mumbai: We will abide by the Supreme Court order. Our decision is final, there is no going back. #Karnatakapic.twitter.com/xAvMGWTetV
— ANI (@ANI) July 12, 2019
कांग्रेस-जदएस गठबंधन के बागी विधायक उपनगर पवई के रेनेसॉ होटल लौट आये हैं, जहां वे अगले दो दिन और रहेंगे। इस्तीफा देने और कर्नाटक में 13 महीने पुरानी जद (एस) कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद ये विधायक बीते शनिवार से यहीं ठहरे हुए हैं, जिसके कारण सरकार गिरने की आशंका है।
कर्नाटक विधानसभा का 11 दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को आरंभ हो गया।