हर हाल में अधिकारी सुबह नौ बजे पहुंचे कार्यालय: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Published: June 29, 2019 12:43 AM2019-06-29T00:43:58+5:302019-06-29T00:43:58+5:30

Reach office by 9 am or face action: UP CM Yogi Adityanath to officials | हर हाल में अधिकारी सुबह नौ बजे पहुंचे कार्यालय: योगी आदित्यनाथ

हर हाल में अधिकारी सुबह नौ बजे पहुंचे कार्यालय: योगी आदित्यनाथ

Highlightsप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई। प्रदेश के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए समय पर दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए समय पर दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को हर हाल में सुबह नौ बजे तक दफ्तर पहुंचने को कहा गया है। आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई। टवीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सूबे के अधिकारियों-जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों- को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।'' 

Web Title: Reach office by 9 am or face action: UP CM Yogi Adityanath to officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे