RBI गवर्नर आज 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, लॉकडाउन-2 में आर्थिक ऐलान संभव

By पल्लवी कुमारी | Published: April 17, 2020 07:22 AM2020-04-17T07:22:45+5:302020-04-17T07:22:45+5:30

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की संख्या 12,759 है। जिसमें से 420 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में 28 की मौत हुई है और 826 नए मामले सामने आए हैं।

RBI Governor Shaktikanta Das to address at 10:00 AM today | RBI गवर्नर आज 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, लॉकडाउन-2 में आर्थिक ऐलान संभव

shaktikanta das (File Photo)

Highlightsपिछली बार 27 मार्च को RBI ने कोरोना पर आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया था। RBI ने रेपो रेट 75 बेसिस पॉइंट घटाया था।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में आरबीआई की ओर से लॉकडाउन 2 में आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया जा सकता है। लॉकडाउन को 3 मई तक जारी किया गया है। 

पिछली बार 27 मार्च को RBI ने कोरोना पर आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने  रेपो रेट 75 बेसिस पॉइंट घटाया था। आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए 4 प्रतिशत कर दी थी। वहीं कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती करके 3 प्रतिशत कर दिया गया था। सभी कमर्शल बैंकों को ब्याज और कर्ज अदा करने में 3 महीने की छूट दी गई थी। 

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 12,759 हुई, 420 लोगों की मौत

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश में अबतक कोरोना से 12,759 लोग संक्रमित हैं। जिसमें से 420 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में 28 की मौत हुई है और 826 नए मामले सामने आए हैं। 12,759 कोरोना मरीजों में से 1515 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें 10,824 एक्टिव केस हैं।  

Web Title: RBI Governor Shaktikanta Das to address at 10:00 AM today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे