फिनलैंड में भारत के नए राजदूत होंगे रवीश कुमार, जानिए इनके बारे में सबकुछ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 3, 2020 04:08 PM2020-06-03T16:08:52+5:302020-06-03T16:08:52+5:30
विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता और संयुक्त सचिव रवीश कुमार फिनलैंड में भारत के नए राजदूत होंगे। 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमार बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। करियर की शुरुआत जकार्ता एबेंसी से की थी।
नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के बुधवार को जारी बयान से यह जानकारी मिली है।
कुमार काफी समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे हैं। मंत्रालय के बयान के अनुसार, 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी व मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। इसमें कहा गया है कि कुमार अपना दायित्व जल्द ही संभाल सकते हैं। विदेश मंत्रालय के वे सबसे युवा प्रवक्ता थे। विदेश मंत्रालय में पदस्थापित होने से पहले वे जर्मनी में कार्यरत थे।
बिहार के रहने वाले हैं रवीश कुमार
1995 बैच के आईएफएस अधिकारी व मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने भागलपुर के माउंट एसिस स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। उनका राजनयिक करियर जकार्ता से शुरू हुआ। वे यहां 2010 से 2013 तक पदस्थापित रहे थे।
Raveesh Kumar has been appointed as the next Ambassador of India to Finland. He is presently the Joint Secretary in the Ministry of External Affairs. (File pic) pic.twitter.com/bWpS6t9Kvg
— ANI (@ANI) June 3, 2020
अनुराग श्रीवास्तव होंगे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव ने रवीश कुमार की जगह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर प्रभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा के 1999 बैच के अधिकारी श्रीवास्तव इससे पहले इथियोपिया में भारत के राजदूत के तौर पर पदस्थ थे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर प्रभार संभालकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं इस नयी भूमिका में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’
इथियोपिया में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्ति से पहले श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय में वित्त विभाग का कामकाज देख रहे थे। वह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में काम कर चुके हैं जहां वह मानवाधिकारों, शरणार्थियों के मुद्दों और व्यापार नीति से संबंधित कार्यभार संभालते थे। श्रीवास्तव मंत्रालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान संभाग में भी सेवाएं दे चुके हैं।
Sources: Anurag Srivastava, Indian Foreign Service (IFS) to replace Raveesh Kumar as the spokesperson of Ministery of External Affairs (MEA). pic.twitter.com/8MPoWwuYD9
— ANI (@ANI) March 6, 2020
इनपुट भाषा