राम माधव ने असम में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Published: April 20, 2019 12:44 AM2019-04-20T00:44:36+5:302019-04-20T00:44:36+5:30

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पर असम में घुसपैठ का बढावा देने और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन बनाने के मामले में पीछे हटने का आरोप लगाया।

Ram Madhav blamed Congress for infiltration in Assam | राम माधव ने असम में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

राम माधव ने असम में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

 भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पर असम में घुसपैठ का बढावा देने और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन बनाने के मामले में पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता तरुण गोगोई पर शुरुआती तैयारियों के दौरान विरोध के बाद 2010 में पीछे हटने तथा एनआरसी को अद्यतन बनाने के मामले से ‘‘भागने’’ का आरोप लगाया।

माधव ने असम भाजपा के मुख्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘पाकिस्तान से घुसपैठ को किसने अनुमति दी? केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने 1967 में पाकिस्तान घुसपैठ रोकथाम कानून को खत्म किया और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से असम और पूर्वोत्तर में घुसपैठ के दरवाजे खोले।’’

पूर्वोत्तर के लिए पार्टी प्रभारी माधव ने कहा कि भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देश के तहत फिर से एनआरसी प्रक्रिया को आगे बढाया। 

Web Title: Ram Madhav blamed Congress for infiltration in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे