Raksha Bandhan 2020: पीएम मोदी, राजनाथ, नड्डा ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते पवित्र

By भाषा | Published: August 3, 2020 09:28 AM2020-08-03T09:28:05+5:302020-08-03T10:01:27+5:30

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर भाई बहन के पावन त्योहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

Raksha Bandhan 2020 PM Modi, Rajnath, Nadda congratulate the countrymen | Raksha Bandhan 2020: पीएम मोदी, राजनाथ, नड्डा ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते पवित्र

प्यार और पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। एक ओर जहां भाई-बहन के प्रति अपना दायित्व निभाने का वचन बहन को देता है। (file photo)

Highlightsमोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!‘‘ नड्डा ने कहा, ‘‘भाई बहन के रिश्ते के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की देश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ दूसरी ओर राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!‘‘ मोदी और सिंह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर भाई बहन के पावन त्योहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

नड्डा ने कहा, ‘‘भाई बहन के रिश्ते के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की देश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों में आपसी प्रेम, समरसता, सौहार्द और सद्भाव बना रहे।’’ जावड़ेकर ने समस्त देशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘ऐसा उत्सव शायद भारत में ही होता है।’’

पासवान ने कहा, ‘‘श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ श्रावण मास की पूर्णिमा में हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व बहन-भाई के प्यार और पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। एक ओर जहां भाई-बहन के प्रति अपना दायित्व निभाने का वचन बहन को देता है।

अमित शाह ने रक्षा बंधन पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ शाह रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस महामारी की चपेट में आए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले मंत्री हैं।

 

Web Title: Raksha Bandhan 2020 PM Modi, Rajnath, Nadda congratulate the countrymen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे