राज्यसभा में दिवंगत माझी को दी गई श्रद्धांजलि, पिछड़ों के नेता के रूप में किया गया याद

By भाषा | Published: February 13, 2019 01:27 PM2019-02-13T13:27:23+5:302019-02-13T13:27:23+5:30

दिवंगत पूर्व सदस्य मांझी को राज्य सभा में में दी गई श्रद्धांजलि

Rajya Sabha tribute to manjhi remembered as backward leader | राज्यसभा में दिवंगत माझी को दी गई श्रद्धांजलि, पिछड़ों के नेता के रूप में किया गया याद

राज्यसभा में दिवंगत माझी को दी गई श्रद्धांजलि, पिछड़ों के नेता के रूप में किया गया याद

नई दिल्ली, 13 फरवरीः राज्यसभा के पूर्व सदस्य चैतन्य प्रसाद मांझी के निधन पर उन्हें उच्च सदन में बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व सदस्य चैतन्य प्रसाद मांझी के निधन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मांझी का 28 जनवरी को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

सभापति ने बताया कि ओडिशा के मयूरभंज में 1929 में जन्मे मांझी ने आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया था। ओडिशा सरकार में और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके मांझी ने अप्रैल 1972 से 1978 तक उच्च सदन में ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया था। मांझी की पुत्री सरोजिनी हेम्ब्रम उच्च सदन में बीजद की सदस्य हैं।

सभापति ने कहा कि मांझी के निधन से देश ने एक मुखर सांसद तथा उत्कृष्ट समाज सेवक को खो दिया है। सदन में मौजूद सदस्यों ने मांझी के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा। 

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुंदेला लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं।

बुंदेला 1985 से 1990 तक धार विधानसभा सीट से विधायक रहे। वह तत्कालीन अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल के नेतृत्व वाली सरकार में संसदीय सचिव भी रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Web Title: Rajya Sabha tribute to manjhi remembered as backward leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे