तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य अर्पिता घोष ने इस्तीफा दिया
By भाषा | Published: September 15, 2021 10:13 PM2021-09-15T22:13:09+5:302021-09-15T22:13:09+5:30
नयी दिल्ली, 15 सितंबर तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष ने राज्यसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है जिसे सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी राज्यसभा सचिवालय से बुधवार को जारी अधिसूचना में दी।
घोष के इस्तीफा से उनके पार्टी के ही अन्य सदस्य हतप्रभ हैं।
अधिसूचना में कहा,‘‘ श्रीमति अर्पिता घोष, राज्यों की परिषद (राज्यसभा) की निर्वाचित सदस्य, जो पश्चिम बंगाल राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा 15 सितंबर 2021 को सभापति ने स्वीकार कर लिया है।’’
घोष हाल में संपन्न मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में हुए हंगामे के कारण निलंबित सदस्यों में शामिल थीं। इस हंगामे के दौरान सांसद और मार्शल कथित तौर पर घायल हुए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।