राज्यसभा उपचुनावः कर्नाटक, यूपी में 1-1 सीट पर 12 दिसंबर को मतदान

By भाषा | Published: November 14, 2019 05:47 PM2019-11-14T17:47:26+5:302019-11-14T17:47:26+5:30

उत्तर प्रदेश की सीट समाजवादी पार्टी सदस्य तज़ीन फातिमा के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था जिसका प्रतिनिधित्व उनके पति आज़म खान करते थे।

Rajya Sabha by-election: Voting on 1 December in Karnataka, UP on 12 December | राज्यसभा उपचुनावः कर्नाटक, यूपी में 1-1 सीट पर 12 दिसंबर को मतदान

आयोग के मुताबिक 12 दिसंबर को मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती होगी। 

Highlightsकर्नाटक की सीट कांग्रेस सदस्य के सी राममूर्ति के भाजपा में शामिल होने की वजह से खाली हुई है।आज़म खान ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

उत्तरप्रदेश और कर्नाटक की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए 12 दिसंबर को उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।

कर्नाटक की सीट कांग्रेस सदस्य के सी राममूर्ति के भाजपा में शामिल होने की वजह से खाली हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश की सीट समाजवादी पार्टी सदस्य तज़ीन फातिमा के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था जिसका प्रतिनिधित्व उनके पति आज़म खान करते थे।

आज़म खान ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। राममूर्ति का कार्यकाल 30 जून 2022 को समाप्त हो रहा है जबकि फातिमा का कार्यकाल बतौर राज्यसभा सदस्य 25 नवंबर 2020 तक था। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 12 दिसंबर को मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती होगी। 

Web Title: Rajya Sabha by-election: Voting on 1 December in Karnataka, UP on 12 December

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे