चुनावी व्यस्तता के बीच मुलायम सिंह यादव से मिले राजनाथ सिंह, ट्वीट कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Published: April 27, 2019 07:00 PM2019-04-27T19:00:56+5:302019-04-27T19:00:56+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी रैली के दौरान मुलायम सिंह यादव ने इस बात की घोषणा की थी कि लोकसभा चुनाव 2019 उनका आखिरी चुनाव है।

Rajnath Singh today met former UP CM Mulayam Singh Yadav at residence in Lucknow | चुनावी व्यस्तता के बीच मुलायम सिंह यादव से मिले राजनाथ सिंह, ट्वीट कर कही ये बात

राजनाथ सिंह और मुलायम सिंह यादव

Highlightsराजनाथ सिंह ने 27 अप्रैल को फतेहपुर लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया है। मुलायम सिंह यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से आज (27 अप्रैल) लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। मुलायम सिंह यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके दी है। 

राजनाथ सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी से आज लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंट करके उनके स्वास्थ्य एवं कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।''

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी रैली के दौरान मुलायम सिंह यादव ने इस बात की घोषणा की थी कि लोकसभा चुनाव 2019 उनका आखिरी चुनाव है। इस रैली में 24 सालों बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा किया था। 

राजनाथ सिंह लखनऊ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लखनऊ लोकसभा सीट बीजेपी का गढ मानाी जाती है। राजनाथ सिंह ने 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश  के संतकबीरनगर, बस्ती और फतेहपुर लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया है। 

Web Title: Rajnath Singh today met former UP CM Mulayam Singh Yadav at residence in Lucknow