राजनाथ सिंह ने दिलाया भरोसा, भगोड़े मेहुल चोकसी को जल्द लाया जाएगा भारत

By भाषा | Published: January 21, 2019 09:09 PM2019-01-21T21:09:57+5:302019-01-21T21:09:57+5:30

पीएनबी से जुड़े दो अरब अमेरिकी डॉलर के घोटाले में मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी का नाम सामने आने के बाद पता चला था कि हीरा व्यापारी के पास एंटिगुआ और बारबूडा की नागरिकता है।

Rajnath Singh says Mehul Choksi will be brought back to india | राजनाथ सिंह ने दिलाया भरोसा, भगोड़े मेहुल चोकसी को जल्द लाया जाएगा भारत

राजनाथ सिंह ने दिलाया भरोसा, भगोड़े मेहुल चोकसी को जल्द लाया जाएगा भारत

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को बख्शा नहीं जाएगा और मुकदमे का सामना करने के लिए उसे देश वापस लाया जाएगा। सीआईएसएफ शिविर में केन्द्रीय विद्यालय की आधारशिला रखने के बाद सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे चोकसी द्वारा गुएना के भारतीय उच्चायोग में भारतीय पासपोर्ट लौटाने लेकर सवाल किया गया था।

पीएनबी से जुड़े दो अरब अमेरिकी डॉलर के घोटाले में चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी का नाम सामने आने के बाद पता चला था कि हीरा व्यापारी के पास एंटिगुआ और बारबूडा की नागरिकता है। सिंह ने कहा, ‘‘हमने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून बनाया है। उसके तहत (फर्जीवाड़ा पर नजर रखने की) प्रक्रिया है। उसे (चोकसी) निश्चित तौर पर भारत लाया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।’’ 

कानून के तहत दूसरे देश की नागरिकता लेने के बाद भारतीय नागरिक को अपना पासपोर्ट सौंपना होता है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत कूटनीतिक और कानूनी तरीकों से चोकसी को वापस लाने के लिए एंटिगुआ सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। भारत ने अगस्त, 2018 में एंटिगुआ से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।

Web Title: Rajnath Singh says Mehul Choksi will be brought back to india

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे