Rajinder Nagar assembly bypoll: दिल्ली में बीजेपी को झटका, आप के दुर्गेश पाठक ने 11468 वोट से भाटिया को हराया
By सतीश कुमार सिंह | Published: June 26, 2022 02:30 PM2022-06-26T14:30:34+5:302022-06-26T14:35:56+5:30
Rajinder Nagar assembly bypoll: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया को 11468 मतों से पराजित किया।
Rajinder Nagar assembly bypoll: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया को 11468 मतों से पराजित किया।
दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और भाजपा के राजेश भाटिया के बीच मुख्य मुकाबला था। भाटिया इलाके से पार्षद हैं। कांग्रेस ने यहां से प्रेमलता को उतारा था। राजेंद्र नगर के विधायक राघव चड्ढा के त्यागपत्र के बाद यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है जो राज्यसभा के लिये निर्वाचित हो चुके हैं।
AAP's Durgesh Pathak defeats BJP';s Rajesh Bhatia by a margin of over 11,000 votes in Rajinder Nagar assembly bypoll: Delhi CEO
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2022
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल की जीत है, यह आप द्वारा किए गए कार्यों की जीत है। बीजेपी का यहां कोई एजेंडा नहीं था, पहले दिन चुनाव हार गई थी। दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा का और बुरा हाल होगा।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, ''मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश भाटिया को 11 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।'' आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 'आप' के पाठक को 40,319 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 मत प्राप्त हुए।
Delhi | This is CM Kejriwal's victory, it's victory of works done by AAP. BJP had no agenda here, had lost the election on day 1. They will lose in every election incl upcoming Nagar Nigam elections here: Durgesh Pathak, AAP candidate for Rajinder Nagar by-poll after his win pic.twitter.com/AsZDtLM6tF
— ANI (@ANI) June 26, 2022
दोनों के बीच जीत का अंतर 11,468 मतों का था। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज़ 2,014 मत प्राप्त हुए। हालांकि, मतगणना पीठ के समक्ष अभी अंतिम मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को केवल 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से यह सीट खाली हो गयी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां सुबह आठ बजे से मतगणना जारी थी।