पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की मुहिम साफा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की ‘पगड़ी’

By भाषा | Published: June 6, 2020 02:26 PM2020-06-06T14:26:20+5:302020-06-06T14:26:20+5:30

राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की मुहिम साफा विद ट्विटर' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'साफा विद ट्विटर' अभीयान शुरू किया गया था।

Rajasthan tourism minister Vishvendra Singh campaign successful Rajasthan ki pagdi trande on social media | पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की मुहिम साफा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की ‘पगड़ी’

विश्वेंद्र सिंह के अनुसार साफे पगड़ी ने राजस्थान की पुराने सम्मान व विरासत को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। (photo-twitter)

Highlightsराजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह 'साफा विद ट्विटर' हैशटैग से दो दिन पहले जो अभियान शुरू किया था। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया तक ने इसी हैशटैग के साथ अपने वीडियो व फोटो शेयर किए हैं।

जयपुर: राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'साफा विद ट्विटर' हैशटैग से दो दिन पहले जो अभियान शुरू किया था उसे अनेक सांसदों, विधायकों व आला अधिकारियों ने समर्थन किया है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया तक ने इसी हैशटैग के साथ अपने वीडियो व फोटो शेयर किए हैं।

विश्वेंद्र सिंह के अनुसार साफे पगड़ी ने राजस्थान की पुराने सम्मान व विरासत को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग ढंग से पगड़ी पहनी जाती हैं। इसके आम भाषा में साफा भी कहा जाता है। मंत्री के अनुसार आज भी राज्य के अनेक हिस्सों में साफा बांधने की परंपरा कायम है। लोग इसे अपनी विरासत से जोड़ते हैं।

इसकी शुरुआत विश्वेंद्र सिंह ने रंगीले साफे में अपनी एक फोटो के साथ की। उप मुख्यमंत्री पायलट ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे खुद पगड़ी बांध रहे हैं। उन्होंने लिखा है,‘‘पगड़ी राजस्थान की शान है। वीर धरा की पहचान है।’’ विभिन्न पार्टी के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों ने इस हैशटैग के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर की हैं जिनमें राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां भी शामिल हैं।
 

Web Title: Rajasthan tourism minister Vishvendra Singh campaign successful Rajasthan ki pagdi trande on social media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे