राजस्थान: सामाजिक न्याय मंत्री भंवरलाल मेघवाल को बेहतर उपचार के लिये गुड़गांव ले जाया जाएगा

By भाषा | Published: May 14, 2020 10:27 PM2020-05-14T22:27:30+5:302020-05-14T22:27:30+5:30

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर बुधवार को मेघवाल के उपचार के लिए 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गई और यह टीम निरंतर उनकी देखभाल कर रही है।

Rajasthan: Social Justice Minister Bhanwarlal Meghwal will be taken to Gurgaon for better treatment | राजस्थान: सामाजिक न्याय मंत्री भंवरलाल मेघवाल को बेहतर उपचार के लिये गुड़गांव ले जाया जाएगा

राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल। (फाइल फोटो)

Highlightsराजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को बेहतर उपचार के लिए अब गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया जाएगा। मेघवाल को बुधवार रात लकवा मारने के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को बेहतर उपचार के लिए अब गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया जाएगा। वह यहां सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर बुधवार को मेघवाल के उपचार के लिए 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गई और यह टीम निरंतर उनकी देखभाल कर रही है।

मेघवाल को बुधवार रात लकवा मारने के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

दमा रोग विशेषज्ञ डॉ वीरेंद्र सिंह और मेघवाल के परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हरियाणा स्थित गुड़गांव के एक निजी अस्पताल भेजने की इच्छा जताई है।

इस बीच, बृहस्पतिवार शाम दिल्ली में मौसम खराब हो जाने के मद्देनजर अब मेघवाल को शुक्रवार सुबह भेजा जाएगा।

Web Title: Rajasthan: Social Justice Minister Bhanwarlal Meghwal will be taken to Gurgaon for better treatment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे