राजस्थान : न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

By भाषा | Published: January 20, 2021 11:52 AM2021-01-20T11:52:03+5:302021-01-20T11:52:03+5:30

Rajasthan: Minor rise in minimum temperature | राजस्थान : न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

राजस्थान : न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

जयपुर, 20 जनवरी राजस्थान में सर्दी के सितम के बीच रात के न्यनूतम तापमान में मामूली बढोतरी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने राज्य के अनेक इलाकों में अभी कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में रात के न्यनूतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीती मंगलवार रात पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यनूतम तापमान जैसलमेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर व गंगानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस व फलौदी में 7.4 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान भी 12.4 डिग्री रहा जो सबसे कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: Minor rise in minimum temperature

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे