MP: धर्म परिवर्तन कर लड़की ने रचाई हिन्दू लड़के से शादी, 3 साल से करती थी पड़ोसी से प्यार
By आजाद खान | Published: September 10, 2022 03:36 PM2022-09-10T15:36:45+5:302022-09-10T16:12:03+5:30
तीन साल से इकरा बी राहुल वर्मा नामक एक लड़के से प्यार करती थी। ऐसे में इकरा ने धर्म बदलकर पहले सनातन धर्म अपनाया और फिर राहुल से शादी की है।

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो) फाइल फोटो
भोपाल: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। इन लोगों की मदद एक शख्स द्वारा किया गया है जो तीन महीने पहले ही सनातन धर्म को अपनाया था। बताया जा रहा है कि लड़की एक हिन्दू लड़के से प्यार करती थी और इस कारण उसने अपना धर्म बदला है।
अपने धर्म परिवर्तन पर बोलते हुए लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से हिन्दू धर्म अपनाई है और उसे इस बात के लिए किसी ने कोई दबाव नहीं दिया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले एक लड़की को पास के एक लड़के से तीन साल पहले प्यार हो गया था। जो इन दोनों को प्यार हुआ तब वो नाबालिग थे। ऐसे में तीन साल तक इन्तेजार करने के बाद 19 साल की इकरा बी और 21 साल के राहुल वर्मा ने शादी कर ली है।
इन दोनों ने पहले उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कराई फिर पूरे रीति रिवाज से आपने गांव में शादी की।
ऐसे हुआ इकरा बी का धर्म परिवर्तन
बताया जा रहा है कि एग्रीमेंट मैरिज के बाद दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। ऐसे में इकरा बी के दूसरे धर्म के होने के कारण उसका पहले धर्म परिवर्तन करवाना जरूरी हो गया था तब यह शादी हो सकती थी।
ऐसे में इकरा बी का धर्म परिवर्तन हुआ और इसके लिए उसे दूध, गोबर, गोमूत्र समहित पंचतत्व से स्नान कराया गया। इसके साथ ही इकरा बी को एक नया नाम भी दिया गया। सबकी सहमति से इकरा का नाम इशिका रखा गया और फिर उनकी शादी हुई है।
शुक्रवार को इन दोनों की शादी मंदसौर के गायत्री मंदिर में हुई है। आपको बता दें कि राहुल अभी भी पढ़ाई कर रहा है, वहीं इकरा नवीं तक पढ़ी है।