राजस्थानः जालौर में दो नाबालिग बहनों का अपहरण और गैंगरेप, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरा

By धीरेंद्र जैन | Published: October 21, 2020 03:13 PM2020-10-21T15:13:05+5:302020-10-21T15:13:05+5:30

दुष्कर्म की षिकार दोनों बहनों का भीनमाल के अस्पताल में उपचार जारी है। जालौर  कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, एसपी श्यामसिंह व बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पीड़िताओं और परिजनों से बात की और तत्काल कार्रवाई के निर्देष दिये।

Rajasthan Jalore Two minor sisters kidnapped gang-raped 4 arrested main accused BJP besieges Gehlot government | राजस्थानः जालौर में दो नाबालिग बहनों का अपहरण और गैंगरेप, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरा

जिला कलेक्टर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Highlightsपुलिस ने 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।  दोनों पीड़िताओं का राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।पीड़िता के परिजनों के अनुसार दोनों चचेरी बहनें घर के आंगन में पलंग पर सो रही थी।

जयपुरः राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल क्षेत्र के खांडादेवल से शनिवार रात को दो नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ ही तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

 

मुख्य आरोपी पुलिस के भय से पहाड़ी पर चढ़ गया था लेकिन रात को जंगली जानवरों के भय के कारण नीचे उतरने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।  

दुष्कर्म की षिकार दोनों बहनों का भीनमाल के अस्पताल में उपचार जारी है। जालौर  कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, एसपी श्यामसिंह व बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पीड़िताओं और परिजनों से बात की और तत्काल कार्रवाई के निर्देष दिये।

दोनों पीड़िताओं का राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया

दोनों पीड़िताओं का राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिला कलेक्टर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार दोनों चचेरी बहनें घर के आंगन में पलंग पर सो रही थी।

मध्यरात्रि में चारों आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों के मुंह पर रूमाल बांधकर अपहरण कर ले जाने लगे इसी दौरान घर के पालतू कुत्ते के भौंकने से परिवार के लोग जागे और बाहर आकर देखा तो आरोपी दोनो बहनों को गाड़ी में डालकर ले जाते दिखाई दिये। आरोपी दोनों बहनों को घर से लगभग 20 किमी दूर सुंधामाता के निकट राजपुरा की सुनसान पहाड़ी पर ले गये और दोनों बहनों को अपनी हवस का षिकार बनाया। लगा। उसकी आवाज सुनकर पीड़िता के परिजन जागे और बाहर आए तो उन्हें आरोपी दोनों बालिकाओं को गाड़ी में डालकर ले जाते दिखे।

पिता ने पीछा भी किया, मगर तब तक आरोपी भाग गए

इसके बाद उसके पिता ने पीछा भी किया, मगर तब तक आरोपी भाग गए। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। मुख्य आरोपी चेतनराम भील (24) पुलिस के डर से पहाड़ी पर जाकर छिप गया। लेकिन रात में भालुओं के डर और प्यास के कारण पहाड़ी से नीचे उतरा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

वहीं, राजस्थान में लगातार बेकाबू हो रही अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में हर रोज दुष्कर्म की हो रही घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। भीनमाल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ किए गए गैंगरेप ने साबित कर दिया है कि राजस्थान में न तो कोई कानून-व्यवस्था दिखाई देती है और न ही कोई सरकार।

विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि भीनमाल में दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर आधा दर्जन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। भाजपा के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चियों के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगाया। 

 

Web Title: Rajasthan Jalore Two minor sisters kidnapped gang-raped 4 arrested main accused BJP besieges Gehlot government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे