राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: July 21, 2021 09:16 PM2021-07-21T21:16:13+5:302021-07-21T21:16:13+5:30

Rajasthan Governor and Chief Minister condoles the death of former MP Parasaram Meghwal | राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल के निधन पर शोक जताया

राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल के निधन पर शोक जताया

जयपुर, 21 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर-सिरोही से पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।पारसाराम का बुधवार को निधन हो गया।

मिश्र ने पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने मेघवाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मेघवाल ने क्षेत्र में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने भी मेघवाल के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan Governor and Chief Minister condoles the death of former MP Parasaram Meghwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे